सेमीफाइनल से पहले गेल ने दिया चैलेंज, शास्त्री का रहा ये जवाब

भिडियो हेर्न तलको बक्स भित्र किलिक गर्नुहोस

मुंबई(31 मार्च): वर्ल्ड टी-20 का दूसरा सेमीफानल आज मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले मैदान से बाहर शब्दों से दोनों टीमें एकदूसरे पर निशाना साध रही हैं। मैच से पहले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि वे इंडिया के चैलेंज से निपटने को तैयार हैं।

अब टीम इंडिया के डायेरक्टर रवि शास्त्री ने गेल को जवाब दिया है। शास्त्री ने कहा कि उन्हें आने दो। हमारे सारे बॉलर्स गेल को निशाना बनाएंगे। शास्त्री ने कहा कि मैं यह पहले भी कह चुका हूं कि वेस्ट इंडीज सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। उनके पास एक्सप्लोसिव प्लेयर और मैच विनर्स हैं। हम इस चैलेंज के लिए तैयार हैं। अगर विराट के लिए इंडीज ने स्ट्रैटजी बनाई है तो हमारे भी सारे बॉलर्स गेल को टारगेट करने के लिए तैयार हैं।

बता दें इससे पहले गेल ने कहा था कि धोनी हमेशा अश्विन को जल्दी ले आते हैं। फिर भी धोनी अनप्रिडिक्टिबल हैं। उनके हर बॉलर से निपटने के लिए मैं मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हूं। साथ ही हमारे बॉलर्स विराट के अलावा पूरी टीम इंडिया पर फोकस करेंगे। विराट के अलावा इंडिया के पास कई मैच विनर्स हैं।

भिडियो हेर्न तलको बक्स भित्र किलिक गर्नुहोस

SHARE

About Unknown

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment